महिला मंडल चेखवा ने सी.एम राहत कोष मे दिया अंशदान
सरकार द्वारा अब आनलॉक 0.1 मे जनता को काफी हद तक कार्य करने के लिए छुट दे दी गई है, लेकिन फिर भी कोरोना वायरस के चलते देश की अर्थव्यवस्या वहुत बिगड़ गई है। ऐसे में मजदूर ओर गरीबो को खाने के लिए तरसना न पड़े इसको लेकर लोग लगातार सीएम राहत कोष मे अंशदान दे रहे है। वही इसमें महिलाए भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला मंडल चेखवा द्वारा CM राहत कोष मे 3000 रु की राशि एस डी एम करसोग के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष मे दी गई।
वहीं महिला मंडल चेखवा की प्रधान संध्या देवी ने कहा कि अभी तक उपमडल करसोग के अनेको महिला मडलो ने कोरोना वायरस के चलते अपनी अहम भूमिका निभाई है तथा सभी महिला मंडलो ने अपना भरपूर सहयोग दिया है। ऐसे समय में जहां तक संभव हो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें आगे आना चाहिए। इसमे इनके साथ उपप्रघान विशन दास, प्रेमलता, मैनादेवी, रेनु, अरुणा व रम्भा भी उपस्थित रहे।