अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद तत्काल प्रभाव से लागू किया
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह ठाकुर,सचिव कमल कौंडल व जय सिंह ठाकुर की नियुक्ति की। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा अनुसार की गई है।नियुक्त किए गए कार्यकर्ता दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंध रखते हैं।वे इससे पहले भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।संगठन के प्रति उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें उपाध्यक्ष व सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।मोहन सिंह ठाकुर,कमल कौंडल व जयसिंह ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेवारी को वे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे।उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,सचिव कमल कौंडल व जय सिंह ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,प्रदेश कार्यकारिणी सचिव राजेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की रूप सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
