बिलासपुर में भाजपा सदर मण्डल की वर्चुअल रैली आयोजित
बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी सदर मण्डल की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और सदर के सुभाष ठाकुर का संबोधन व मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबोधन में रैली के सफल आयोजन के लिए सदर की जनता को शुभकामनाएं दीं। यह रैली केंद्र सरकार के ऐतिहासिक एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में आयोजित की गई। केंद्र सरकार ने एक वर्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसमें की धारा 370 और 35ए को जम्मू कश्मीर से हटाकर एक देश एक निशान और एक विधान के नारे को सार्थक किया। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम माताओं ओर बहनो को निजात दिलाई। राम मंदिर के निर्माण के लिए कानूनी लड़ाई लड़ कर इस फैसले को शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया। नागरिकता संसोधन कानून बना कर लोगों को नागरिकता का हक दिया। पहली बार किसान सम्मान योजना लागू करके किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है। छोटे व्यापारियों को पेंशन स्कीम लायी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई।ऐसे और भी ऐतिहासिक निर्णय केन्द्रीय सरकार ने लिए हैं जिससे कि आम जन मानस को सीधा लाभ हुआ है।
आज कोरोना के संकट के समय जो निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश हित में लिए हैं उन्हीं का नतीजा है कि पूरे विश्व में मोदी को नम्बर एक का खिताब मिला है। बिलासपुर में एम्स के निर्माण हो चाहे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बनाने की बात हो ये सब भारतीय जनता पार्टी की देन है। सदर के विधायक आदरणीय सुभाष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी सदर की जनता के साथ मिलकर कार्य किया है, सदर की जनता के साथ मिलकर गरीब को प्रवासी लोगों को खाने के व पैकेट सूखे राशन की किट वितरित की, सदर की जनता ने मुख्यमंत्री राहत कोष मे सहयोग किया ताकि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ाई लड़ी जा सके, सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में मास्क वितरित किये और लोगों को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करवाई ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके, कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय में सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कोई समस्या ना हो या किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए सस्ते दामों पर प्याज और आलू का प्रावधान किया।
विधायक सुभाष ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने अपना विशेष समय देकर सदर की जनता को अपना मार्गदर्शन और संबोधन दिया।
