ब्लॉक कांग्रेस अर्की की कार्यकारिणी गठित
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की कार्यकारिणी के गठित होने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। कार्यकारिणी में हर क्षेत्र से जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तहरीर दी गई है। ग्राम पंचायत सूरजपुर से अमर चंद्र ठाकुर को महासचिव पद पर जिम्मेवारी सौंपी गई है। सचिव तिलक शर्मा स्यार, सचिव जय सिंह ठाकुर बरयाली व मोहन सिंह ठाकुर दाड़ला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देखेंगे। उपरोक्त निष्ठावान लोगों की कार्यकारिणी में मौजूदगी से जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इस ताजपोशी के लिए अनिल गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, जगदीश ठाकुर, मदन शर्मा, राकेश ठाकुर, यतेश्वर शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, जयप्रकाश, नीम चंद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा का आभार व्यक्त किया है।
