वेद ठाकुर व चौहान कृष्णा ने अपनी नियुक्तियों पर जताया आभार
ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की। इसके तहत महासचिव पद के लिए युवा नेता व ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान वेद ठाकुर व सोशल मीडिया प्रभारी चौहान कृष्णा को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
वेद ठाकुर ग्राम पंचायत कश्लोग व चौहान कृष्णा बागा मांगल से संबंध रखते हैं। उक्त कार्यकर्ता इससे पहले विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए ही उन्हें महासचिव व सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
वेद ठाकुर व चौहान कृष्णा ने अपनी नियुक्ति पर अर्की विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव राजेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्की रूप सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
