अर्की भाजपा मंडल ने वर्चुअल रैली का किया आयोजन
अर्की विश्राम गृह में अर्की भाजपा मंडल द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन्स को अपनाने के लिए अर्की भाजपा मंडल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्की भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहारा लेकर जो बैठकों व रैली का उदाहरण प्रस्तुत किया वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं भारत मे इस महामारी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रबन्धन के कारण काफी हद तक नियंत्रण में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर फंसे लोगों व छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर घर वापिस लाया गया है। यद्यपि प्रदेश में कोरोना मरीजों का ग्राफ बाहर से आने वाले लोगों के कारण थोड़ा बढ़ा है परन्तु प्रदेश के लोगों को बाहर से वापिस लाना भी सरकार का दायित्व बनता हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापार व परिवहन में काफी ढील दी दी गई है परन्तु अभी भी खतरा टला नहीं है।
मुख्यमंत्री ने अपील की की कोरोना महामारी को लेकर जो भी आवश्यक दिशा निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि इस महामारी के कारण देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है परन्तु फिर भी शीघ्र ही इस महामारी को काबू करने के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अर्की भाजपा की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि जहां एक ओर प्रदेश में आगामी सरकार भी भाजपा की बनेगी वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा का ही विधायक होगा।
उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र में विकास कार्यों में और अधिक तेजी लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के बाद जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस वर्चुअल रैली को प्रदेश के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप सहित प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा व अन्य ने संबोधित किया। इस रैली का पूर्ण संचालन अर्की मण्डल के आईटी विभाग के संयोजक गौरव गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष डी के शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयनन्द शर्मा, ओपी गांधी, रमेश ठाकुर, सन्तराम भारद्वाज, प्रभा भारद्वाज, रीना भारद्वाज, जगदीश्वर शुक्ला, सन्तराम ठाकुर, यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, भूपेन्द्र सागर, पवन गौतम, प्रेमलाल ठाकुर, रूपराम शर्मा, दलीप पाल्, नवीन गुप्ता सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
