रोहित ठाकुर ने भाजपा युवा मोर्चा कसौली में महमंत्री बनाए जाने पर जताया आभार
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रोहित ठाकुर को महामंत्री का पद सौंपा गया। महामंत्री बनने पर रोहित ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व कसौली से विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री राजीव सैजल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर, कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण शर्मा और सुंदरम, मदन मोहन मेहता सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
रोहित ठाकुर ने पूर्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहते हुए इकाई अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला संयोजक आदि पदों पर सेवाएं दी हैं। ठाकुर ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह कायम रखते हुए पूरी ईमानदारी से संगठन की सेवा करेंगे और मंडल को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
