ग्रीनबेरी ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ
ग्रीनबेरी आर के जी ग्रुप वह ग्रीनबेरी वेल्फ़ेयर फ़ाउण्डेशन के संस्थापक राजेश कुमार गुप्ता द्वारा पुनः हिमाचल प्रदेश के लिए सैनिटाइजर और फ़ेस मास्क दिए गए हैं।
ग्रीनबेरी संस्था द्वारा अगले दो दिन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह बाँटे जाएँगे। एक लाख मास्क और पचास हजार सैनिटाइजर आज ठेओग एवं नारकंडा ब्लॉक की सभी पंचायतो में बाँटे गए और प्रदेश के सभी विभागों के दफ्तर राज भवन ऑफिस, डी सी ऑफिस, मेयर ऑफिस, डी जी पी ऑफिस के लिए भी संस्था ने सैनिटाइजर और फ़ेस मास्क दिए है।
बता दें की संस्था पहले भी दो लाख मास्क का वितरण कर चुकी है और प्रदेश सरकार को 21 लाख की रकम मुख्य मंत्री राहत कोष और 11 लाख प्रधान मंत्री केयर फंड के लिए दे चुकी है।
राजेश गुप्ता ने बताया की संस्था इस हफ्ते सीएम ऑफिस के लिए 5000 मास्क, 1000 सैनिटाइजर और 5 वेंटिलेटर्स मेडिकल कॉलेज के लिए भी देगी। सारी राहत सामग्री संस्था के लीगल ऑफिसर अरुण भोयल द्वारा सौपी गई।
