भाजयुमो बिलासपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक से की मुलाक़ात
भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर के नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नियुक्ति के लिए सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेताओं का आभार जताया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व नव नियुक्त सदर अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने किया। गौर रहे कि विनोद ठाकुर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबा अनुभव है। विनोद ठाकुर ने कई वर्षों तक विद्यार्थी परिषद में एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , जिला संयोजक, हमीरपुर विभाग संयोजक युवा मोर्चा जिला प्रवक्ता के पद पर भी लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं।
विनोद ठाकुर ने विश्वास दिलाया है कि जिस विश्वास के साथ सदर के विधायक सुुुभाष ठाकुर व शीर्ष नेतृत्व ने उनके ऊपर विश्वास दिलाया है वह उस विश्वास पर सच्ची लगन और मेहनत के साथ खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और युवा मोर्चा के कार्य को और तीव्र गति देंगे।
जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर और मनोज ठाकुर चुने गए हैं।
मनोज ठाकुर जम्मू कश्मीर में एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही एबीवीपी के जुझारू कार्यकर्ता रहे।
रिंकू चौधरी को जिला सचिव चुना गया है। वहीं रजनीश जसवाल जिला प्रवक्ता, सतीश कुमार जिला आईटी संयोजक, विजय, विक्रम, पंकज ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
इन सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जानकारी का बखूबी निर्वहन करने की बात कही है और विश्वास दिलाया है कि वो सच्ची निष्ठा और मेहनत के साथ युवा मोर्चा के कार्य को आगे तक लेकर जाएंगे।
