कांग्रेस सेवादल ने सादे ढंग से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कांग्रेस सेवादल जिला बिलासपुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन चान्दपुर में पंचायत द्वारा संचालित गऊशाला में सादे ढंग से जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिलक राज शर्मा ने बताया कि चीन के बार्डर पर हमारे देश के बीस जवानों के शहीद होने के कारण राहुल गांधी की अपील पर उनका जन्मदिन दिन सादे ढंग से गऊशाला चांदपुर में मनाया और इससे पहले सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
सेवादल के सदस्यों ने गऊओं के चाऱे के रूप में तूड़ी और गेहूँ का आटा गऊशाला प्रवन्धकों को दिया। सेवादली सदस्यों ने वहाँ सफाई अभियान में भाग लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आह्वान पर तथा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन में जन सेवा अभियान की शुरूआत की।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त कोआर्डिनेटर कम्युनिकेशन गुरदास सिंह सुमन, रोशन लाल ठाकुर, सेवादल शहरी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पंचायत कन्दरौर के प्रधान कुलदीप धीमान, चांदपुर के प्रधान अर्पण संत, यूथ कांग्रेस सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, मुनीश शर्मा, देवी राम, गोरखु राम शास्त्री, रत्नलाल, जसवन्त सिंह धीमान, सोम प्रकाश सांख्यान, धीरज व् अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
