भाजयुमो ने जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला
गलवान घाटी में भारतीय सेना के जाबांजो के ऊपर चीनी घुसपैठियों द्वारा हमारे वीर सैनिकों को कायराना रूप से हमला कर उन्हें मौत के मुंह भेजने पर भाजपा व भाजयुमो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस संदर्भ में भाजपा व भाजयुमो ने सयुंक्त रूप से बिलासपुर शहर के चम्पा पार्क में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जला कर विरोध प्रकट किया।
इस मौके पर गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानो को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से शहीद हुए वीर सैनिक अंकुश ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बिलासपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यांन ने कहा कि इस घटना से हर हिंदुस्तानी दुखी और आक्रोशित है और भाजयुमो चीन की इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
वहीँ भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि चीनी सरकार का विरोध करने के लिए सभी को एकजुट होकर चीनी सामान के आयात का विरोध करना होगा। सरहदों पर हमारे जवान हमारी रक्षा के लिए तैनात होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे है इसके साथ ही हमें भी सार्वजानिक मोर्चे पर भी अपनी ड्यटी निभाते हुए चीनी वस्तुओ का सामूहिक बहिष्कार करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो हर तरीके से भारतीय सेना का समर्थन करती है। इस मौके पर भाजपा व भाजयुमो की समस्त कार्यकरिणी उपस्थित थी।
