डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर वेबक्स एप के माध्यम से कार्यक्रम किया आयोजित
मंगलवार को भाजपा अर्की मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर वेबक्स एप के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद थे और कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ कार्यक्रम में जयनन्द शर्मा, ओपी गांधी प्रदेश कार्य समिति सदस्य, महामंत्री यशपाल कश्यप, राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष जय गोपाल, हरी कृष्ण, सन्तराम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, रमेश ठाकुर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष, रीना भारद्वाज महिला मोर्चा अध्यक्ष, सन्तराम भारद्वाज अनुसूचित जाति अध्यक्ष, जगदीश शुक्ला किसान मोर्चा अध्यक्ष व पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
