बिलासपुर औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुए की आमद से दहशत
नगर के औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुए की आमद से एक बार फिर नगरवासी भय के साए में हैं। अब तेंदुआ नगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यापारिक प्रतिश्ठान के सी सी टी वी में कैमरे में कैद हुआ है। घनी आबादी के इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों का डरना स्वाभाविक है। यह तेंदुआ क्षेत्र यूनिवर्सल ट्रेडर्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह तेंदुआ देखा गया है वहां पर चारो ओर लोगों की रिहायश है तथा तेंदुए की चहलकदमी खतरे से खाली नहीं है। गौर हो कि बीते शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र के साथ सटे खैरियां गांव में शमशेर सिंह की एक उतम नस्ल की कुतिया को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। हालांकि तेंदुआ मवेशियों को शिकार बनाने के लिए आया था लेकिन पालतु कुत्ते से भिड़ंत हो गई, इतने में घर के लोग जाग गए थे। बताया जाता है कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग चुका था।
वहीं लघु उद्योग संघ के प्रधान प्रेम डोगरा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से मांग की है इससे पहले कोई अप्रिय घटना घटित हो तेंदुए को पकड़ने समुचित प्रबंध किए जाएं।
