लॉक डाउन के दौरान किए गए कई विकासात्मक कार्य
ग्राम पंचायत सरयांज में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल व भाजपा नेता रत्न सिंह पाल द्वारा विकास के लिए विशेष रुचि दिखाई है। कोविड-19 के दौरान इस पंचायत में पेयजल आपूर्ति योजनाओं की मुरम्मत व बढ़ौतरी के लिए, सामुदायिक भवनों व रास्तों के लिए करीब ₹20 लाख खर्च किए जा रहे हैं।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि सोलन जिला के केबिनेट मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल के सहयोग से तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल के प्रयासों से सरयांज पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बुईला पेयजल योजना की लाइन का डाया बदलने तथा मुरम्मत के लिए ₹8 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जबकि धारठ गांव की पुरानी स्कीम पेयजल योजना की पाइपों को बदलना तथा इसका डाया चेंज करने के लिए ₹5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। रमेश ठाकुर ने बताया कि सरयांज स्कूल के नजदीक फॉरेस्ट इंस्पेक्शन हट में पानी की व्यवस्था किए जाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान करवाया गया है, जबकि इस इंस्पेक्शन हट की रिपेयर के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया की उपरली पंबड के रास्ते की मरम्मत के लिए भी एक लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंबड के रास्ते के लिए ₹75000 रूपए अलग से स्वीकृत करवाए गए हैं, गांव में सामुदायिक भवन के लिए एक लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि मनोल गांव के अटल महिला मंडल को शेड निर्माण करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान करवाया गया है।पंचायत सरयांज के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी। बुईला व घारठ मुकनाटा पेयजल योजना में सुधार के लिए धन राशि स्वीकृत करवाने के लिए ग्रामीणों ने रत्न सिंह पाल का आभार व्यक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर तथा सरयांज पंचायत के पूर्व उप प्रधान कमल कांत, अनुसूचित जाति भाजपा मोर्चा के मंडला अध्यक्ष संतराम भारद्वाज तथा धाराठ के नंद लाल वर्मा ने भी सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल, रत्न सिंह पाल का आभार व्यक्त किया है।
