राष्ट्रीय कबड्डी स्टार रवि शर्मा कुनिहार की प्रियंका शर्मा संग बंधे परिणय सूत्र में
राष्ट्रीय स्टार कबड्डी खिलाड़ी रवि शर्मा ने मंगलवार को कुनिहार की प्रियंका शर्मा संग सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। नालागढ़ उपमंडल के गावं दभोटा से कुनिहार पहुंची बारात में कोविड-19 में कोरोना संक्रमण के चलते सरकार के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया व बारात बिना बेंड बाजे के परिवार के सीमित सदस्यों के साथ सादगी के साथ कन्या पक्ष के घर पहुंची।
दूल्हे रवि ने कबड्डी स्पर्धा में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नालागढ़ उपमंडल व दभोटा का नाम रोशन किया है। शर्मीले स्वभाव के रवि ने अपने कैरियर में कई बार बेस्ट डिफेंडर खिलाड़ी का खिताब जीता है व आज कल भारतीय सेना में अपने वतन के लिए सेवाएं दे रहे है।
बारात में पहुंचे उप प्रधान मधाला पंचायत व रवि के रिश्तेदार भाग चन्द शर्मा ने बातचीत में बताया कि स्टार कबड्डी खिलाड़ी रवि शर्मा की शादी में प्रशासन के दिशा निर्देशों के चलते करीब 15 लोग बारात में आए है। कोरोना संक्रमण के चलते जंहा सरकार के सभी कायदे नियमो का पालन किया जा रहा है। वन्ही हिन्दू संस्कृति व रीति रिवाजों का पालन करते हुए इस शादी का आनंद लिया जा रहा है। बिना किसी शोर शराबे के सादगी भरी इस शादी में सभी वैदिक मंत्रों को भी पूरी लग्न के साथ सुनने को मिले। डीजे व आधुनिकता में खो रही हमारी संस्कृति को भी इस कोरोना संकट में नया जीवन मिला है व हमारी भावी पीढ़ी को भी अपनी सनातन संस्कृति को जानने का अवसर मिला है।
