लगातार पानी की समस्या से परेशान हैं बेनला ब्रह्मणा के लोग
बेनला ब्रह्मणा के लोग लगातार पानी की समस्या से परेशान हैं। बार बार विभाग और अधिकारियों को दिक्कत से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस के तस है। इसी के चलते बेनला गांव का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक सुभाष ठाकुर से मिला और पानी की समस्या का प्रभावी ढंग से निदान करने की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक को सारी समस्या के बारे में विस्तृत से बताया। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को भी मामले पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है की एक तो पानी सप्लाई की कोई टाइमिंग नही है और न ही कोई दिन तय है। कभी आधा घण्टा तो कभी 20 मिनट पानी की सप्लाई आती है जिसमे गांव वाले काफी परेशान है। कई परिवारों में 10 से 15 लोग रहने वाले है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पानी से इनका कैसे गुजारा होता होगा। विभाग तो समस्या सुनने के बाद लापरवाह हो जाता है।
विधायक सुभाष ठाकुर ने गाँववालों की बात गौर से सुनी है और बहुत जल्द समस्या का समाघान करने की बात कही है। इस मौके पर श्याम लाल, सुखदेव, गरजा राम, कैप्टन चेत राम जोगिंदर शर्मा और भंडारी राम मौजूद रहे।
