कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर दर्ज हुई पुलिस प्राथमिकी पर प्रदेश कांग्रेस चुप क्यों : स्वतंत्र सांख्यान
जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, महासचिव आशीष ढिल्लों व सदर मंडल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर ने पूछा है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर दर्ज हुई पुलिस प्राथमिकी आत्महत्या के लिए एक युवक अंशुल शर्मा को उकसाने हेतु भारतीय दंड सहिंता की धारा 306 व 120 बी पर कांग्रेस पार्टी का क्या रुख है।
भाजपा के नेताओ ने एक सयुक्त बयान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ पर निशाना साधा और पूछा कि नैतिकता की दुहाई देने वाले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अपने पूर्व विधायक, पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बम्बर ठाकुर पर क्यों चुपी साधे हुए है? वह इस मसले पर कांग्रेस पार्टी अपना रुख साफ क्यों नही करती है? भाजपा के नेताओं ने राठौड़ से पूछा है कि क्या आप वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं जो करीब एक महीना पहले भाजपा के नेताओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाते थे अब आपकी नैतिकता कांग्रेस नेता बम्बर ठाकुर पर हुई एफआईआर कहां चली गई है।
भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ पर तंज कसते हुए यहाँ तक कह डाला कि राठौड साहब क्या फैसला लेंगे वह तो अपने आप ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की साजिशों का शिकार हो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बम्बर वाले मसले पर अपना क्या रुख रखेगे वह तो खुद ही दिल्ली में बैठे कांग्रेस के आला नेता के रहमो करम पर है और वीरभद्र सिंह की गोद पर बैठ पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे है। और हास्यस्पद बात यह है कि वीरभद्र सिंह खुद और उनका पूरा परिवार जमानत पर है।
