ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर दिया धरना
ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने पेट्रोल डीजल कीमतों की वृद्धि को लेकर धरना दिया और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा। सारा कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चन्देल के नेतृत्व में हुआ। इससे पहले में बढ़ती मंहगाई के विरोध में धरना दिया गया जिसमें काफी संख्या में कारयकर्ताओं ने भाग लिया। सतीश चंदेल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है उस समय भारत में इस तरह से पेट्रोल पदार्थों की कीमतें बढ़ाना आम जनता के साथ सरासर बेईमानी है।
उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने निम्न स्तर पर हैं उस समय पेट्रोल और डीजल क्योंकि हमसे अपने उच्च स्तर पर होना सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा डीजल का प्रयोग किसान, छोटे कारोबारी ट्रांसपोर्टर्स और लघु उद्योगों के द्वारा किया जाता है तथा डीजल की कीमतें बढ़ने से यह लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे वही महंगाई और ज्यादा बढ़ जाएगी इसके लिए झंडुत्ता कांग्रेस ने एसडीएम झंडूता के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा कि इन कीमतों में कमी की जाए ताकि आम जनता को इस महंगाई के बोझ को न उठाना पड़े।
इस धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक डॉ बीरु राम किशोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विवेक कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनिन्दर सिंह चंदेल, सेवादल, दिलीप धीमान, कार्डिनटे गुरदास सुमन, उप प्रधान चन्दरसेखर, उपप्रधान प्रताप ठाकुर ,उपप्रधान सुभाष अधिवक्ता विजय कौशल व सर्वजीत, चैन सिंह ,नरेश सोहर पवन कौशल तहसीलदार तुलसी राम कैप्टन बलदेव कैप्टन कृष्ण, झंडुत्ता नंबरदार संघ के प्रधान श्याम सिंह परमार, रमेश व सतीस वांडा, प्रकाश रविंदर सालिग्राम चन्देल बसिरदीन, बीरदीन ,अबुल खालिद, झंडुत्ता युवा कांग्रेस के प्रधान ललित शर्मा, महिंदर समोह, कलोल पंचायत के प्रधान राजकुमार, जगदीश तथा तुंगरी से सुनीता आदि शामिल रहे।
