भाजयुमो कसौली ने किया पौधरोपण
सोमवार के दिन स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के माध्यम से ग्राम पंचायत चेवा मे पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष कपूर सिह वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
सर्व प्रथम स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष कपुर सिह वर्मा ने किया। जिला सोलन युवा मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचाियों ने मिलकर कुल 120 पौधे लगाए। भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष कपुर सिह वर्मा ने कहा कि हमें इस धरती को पेड़ पौधों लगाकर स्वर्ग बनाना है। उन्होंने सभी से आग्रह भी किया कि सभी पर्यावरण को स्वच्छ बनाए व अपने आस पास पेड़ पौधों लगाकर पर्यावरण को दूषित होने से बचाए।
इस मौके पर विशेष तौर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तीर्थ राम ठाकुर, हीरा नन्द शर्मा, मनोज ठाकुर, जिला युवा मोर्चा के सदस्य सुशील शर्मा, रोमी, अमित शर्मा, जिला सोलन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा, महामंत्री रोहित ठाकुर, सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
