पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने सांसद सुरेश कश्यप को दी बधाई
शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि सिरमौर जिले से संबंध रखने वाले ओर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से लगातार 2 बार विधायक व वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से प्रदेश भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह जी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का व राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने सुरेश कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी हैं जिसमे एक साधारण परिवार से निकला कार्यकर्ता विधायक से संसद और प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सम्भाल रहा हैं, यह भाजपा में ही सम्भव हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं।
उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के प्रदेशाध्यक्ष बनने से न केवल सिरमोर जिला मजबूत होगा बल्कि प्रदेश भाजपा ओर मजबूत होकर उभरेंगी ओर 2022 में जयराम ठाकुर व सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।