रोहड़ू भाजपा महिला मोर्चा ने डिसवाणी में किया पौधरोपण
भाजपा रोहड़ू मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा खाची के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकारिणी व महिला मंडल डिस्वाणी द्वारा डिस्वाणी गांव में वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा रोहड़ू मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा भी अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मौजूद थे।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य अनीता नाथटा रोहड़ू मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संजोकता कायथ कोषाध्यक्ष निर्मला जामटा व कार्यकारिणी की सदस्या संतोष जामटा उषा डेजी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता नेगी सचिव महिला मोर्चा विद्या बरवाल आईटी सैल की सदस्या तथा शीला चकरोला भी मौजूद रही। सभी महिलाओं ने तेज बारिश के चलते कड़ी मेहनत के साथ वृक्षारोपण किया। रोहड़ू मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा खाची की तरफ से सभी को लजीज व् स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।