वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने किया पौधारोपण
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत दानोघाट के अंतर्गत कराड़घाट में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने की। यह कार्यक्रम कराड़ा के देवधार प्रांगण से प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए।
इस मौके पर गोविंदराम शर्मा ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु साधुवाद किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ एडीकेएम के प्रधान बालक राम शर्मा, भाजपा नेता जीतराम ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश गौतम, ओबीसी नेता नरेंद्र चौधरी, युवा नेता हेमराज ठाकुर, कश्लोग पंचायत से अमरदेव शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीला शर्मा और भाजपा युवा नेता धर्मपाल धर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
