भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना हमारी जिम्मेवारी : रोहित ठाकुर
भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध करवाना हमारी सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है और यह तभी संभव होगा जब खाली पड़ी भूमि पर पौधा रोपण किया जाएगा। पौधारोपण का मतलब केवल पौधा लगाकर भगवान के आसरे छोड़ देना नहीं है बल्कि उसकी देखभाल करना भी सभी का कर्तव्य है। इसलिए पौधा लगाते समय यह संकल्प सभी को लेना चाहिए कि इस पौधे की देखभाल वे स्वयं करेंगे और हर मुसीबत से पौधों को बचाएंगे। यह बात भाजयुमो उपाध्यक्ष एवं श्री नयना देवी जी लोअर मंडल युवा मोर्चा प्रभारी रोहित ठाकुर ने कही। इस दौरान इन युवाओं ने ग्राम पंचायत के गांव देवला छांब में स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन में अहम रोल अदा करते हैं। पौधों का मूल्य और महत्व समझना बहुत जरूरी है। शुद्ध आवोहवा के साथ-साथ व्यक्ति की जीवन की अधिकांश जरूरतों को पूरा करने वाले पौधों की देखभाल करना तथा ग्लोबल वार्मिंग को रोकना सिर्फ और सिर्फ पेड़ों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए वनों का अधिकांश भूमि पर आछादित होना जरूरी है।
रोहित ठाकुर ने कहाकि सभी को अपने घरों के आसपास या खाली जगहों पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि परिवेश को शुद्ध हवा मिल सके। उन्होंने कहा कि मनुष्य प्रकृति से जितना ग्रहण करता है तो प्रत्येक मनुष्य का भी फर्ज है कि प्रकृति के संतुलन व पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पोधारोपण करें ताकि धरती को हरा भरा बनाकर प्रकृति के सौन्दर्य को श्रृगांरित किया जा सकें।
रोहित ठाकुर ने बताया कि इस दौरान फलदार, छायादार और औशधीय पौधे भी लगाए गए। जिसमें आम, लीची, अमरूद, नींबू प्रजाति, आवंला, बहेड़ा, अर्जुन आदि के पौधे भी लगाए गए। इस अभियान में रोहित ठाकुर के साथ रवि ठाकुर, संदीप ठाकुर, प्यारे लाल ठाकुर सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
