प्रदेश में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन करने जा रहा जन संवाद कार्यक्रम : ठाकुर हीरापाल सिंह
प्रदेश सरकार ने अगर पंचायत एवं अन्य निकायों के चुनाव सबंधी कोई आनाकानी की या समय पर नहीं करवाए गए तो प्रदेश में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन इस माह 14 अगस्त से प्रदेश की जनता से सीधे मुलाकात करके जन संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। यह जानकारी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को कार्यक्रम बिलासपुर में होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना व चम्बा में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों में उनके साथ प्रदेश संयोजक दीपक राठौर व ज़िलों के भिन्न भिन्न तैनात प्रभारी, ज़िला संयोजक, ब्लॉक संयोजक, लोगों के साथ सरकार के पंचायत चुनावों को लेकर की जा रही आनाकानी या चुनाव के टालमटोल से सम्बंधित निर्णयों के विरोधस्वरूप जनजागरण अभियान चलाने के लिए जागरूकता लाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इसी दौरान दीपक राठौर सभी जिलों में जाकर मीडिया से भी रूबरू होंगे। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की चुनाव टालने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपने सभी सेनापति तैनात कर दिए हैं। 15 दिन में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर लिया जाएगा।
