भारी बारिश से ढह गई दीवार, बेघर हुआ गरीब परिवार
घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव चलारन में एक गरीब का रिहायशी मकान भारी वर्षा के कारण गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चलारन निवासी कुलदीप सिंह पुत्र लछमन दास के पास दो कमरों का रिहायशी मकान है जिसकी एक दीवार बुधवार सुबह गिर गई और सारा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
कुलदीप सिंह बीपीएल परिवार से सम्बद्ध रखता है और उसके पास यही स्लेटपोश मकान था। बीती रात कुलदीप सिहं, उसकी पत्नी ब बेटा इसी मकान में सोए हुए थे। कुलदीप का कहना है कि भारी वर्षा के चलते वह रात भर डरता रहा और सुबह जब सब नींद में थे तो मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही वे तीनो बाहर भाग गए जिससे तीनो सुरक्षित निकल गए। मकान की दीवार गिरने पर कुलदीप के होश उड़ गए और पड़ोस के लोगो को बताया तथा ग्राम पंचायत कपाहड़ा की प्रधान माया देवी व उप प्रधान विनय कुमार को सूचित किया, जिसपर दोनों मौका पर पुहंच गए।
प्रधान व उप प्रधान ने घटना स्थल का जायजा लिया और एस डी एम शशि पाल को सुचित किया। प्रशासन की तरफ से एस डी एम शशि पाल ने 10 हजार की राशि प्रदान की जो मौका पर प्रधान माया देवी व उप प्रधान विनय कुमार ने पीड़ित परिवार को सौंपी। भारी वर्षा के कारण आज कुलदीप सिंह बेघर हो गया है और पंचायत ने उसके घर का सारा सामान स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकलवाकर पड़ोसियों के घरों में रखवा दिया। कुलदीप सिंह के पास अब रहने को घर भी नहीं है और रात की भारी वर्षा ने उसका आशियाना ही छीन लिया।
उधर घुमारवीं के एस डी एम शशि पाल से बात की गई तो उनोहने कह को कुलदीप सिंह को फोरी राहत के रूप में 10 हजार रूपय प्रदान कर दिए गए हैं। इसके अलावा उसके नुकसान का जायजा लिया जाएगा।
