जन्माष्टमी पर्व मनाने का बदला अंदाज़,सोशल मीडिया पर दिखी धूम
हर साल पूरे भारत वर्ष में जन्माष्टमी के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीँ इस वर्ष कोरोना जैसी महामारी के चलते भी लोगो की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी।
मंदिर बंद ,घरों में मनाई जन्माष्टमी
जहाँ पूरे भारत में कहीं भी मंदिरों को खुलने की अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है ऐसे में लोगो ने घरों में रह कर ही अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया ऒर घरों में ही रह कर श्री कृष्ण जी की पूजा की।
नहीं हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
जन्माष्टमी पर हर वर्ष सोलन व् आसपसस के क्षेत्रों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजना किया जाता रहा है। विशेषकर कुमारहट्टी व शहर के मॉल रोड पर इनामी प्रतियोग्ताएं आयोजित होती है जिनमे दूर दाज से क्षेत्रों से सड़कों टीमें हिस्सा लेने पहुँचती थी। किन्तु इस वर्ष कोरोना के चलते उक्त प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई।
सोशल मीडिया में दिखी जन्माष्टमी की धूम
इस वर्ष जन्माष्टमी की धूम सोशल मीडिया पर देखने को ज्यादा मिल। लोगो ने बच्चों को श्री कृष्ण व राधा के भांति भेष भूषा पहनाकर तरह तरह की फोटोज फेसबुक व अन्य साइट्स पर अपलोड क। साथ ही जन्माष्टमी की शुभकामनाये भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर ही दी।
