सदर विधायक के अढ़ाई वर्षों के कार्यों को जनजन तक पहुंचाएगा सदर भाजयुमो : विनोद ठाकुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने कहा कि सदर विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं उन उपलब्धियां को हर घर तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा सदर मंडल करेगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति को इस बात का पता चले कि पिछले अढ़ाई वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं वो अतुलनीय हैं और अविश्वसनीय हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों को लेकर अब प्रत्येक गांव में युवा मोर्चा जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करेगा।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों के समय में जो विधायक ने कहा था उसे पूर्ण भी किया है। उन्होंने कहा कि आज सदर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपयों के कार्य हो रहे हैं जो पहले नहीं हुए। बात चाहे सड़कों की लें आज पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विस्तारी करण, नवीनी करण और हर छोटी सड़क को गांव से जोड़ने के लिए 150 करोड़ से ज्यादा लागत से कार्य चले हैं। नई सड़कों के टेंडर हुए हैं उनके कार्य चल पड़े हैं कुछ सड़कें जो पिछले पूर्व विधायक के समय से गलत तरीके से बनाने का प्रयास किया जा रहा था उन्हें आज पीडब्ल्यूडी और फॉरेस्ट की एनओसी दिला कर अप्रूवल के लिए भेजा जा रहा है ताकि लोगों को जल्दी ही सड़क की सुविधा प्राप्त हो। अगर बात करें जल शक्ति विभाग की तो कोलडैम की 66 करोड़ की लागत से बने स्कीम जो पिछले कई वर्षो से लंबित पड़ी थी लेकिन सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने चुनावों के समय में कहा था कि हर घर तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने 66 करोड से बनी स्कीम को एक लाख लोगों तक पानी पहुंचाने का काम किया है जो बहुत ही प्रशंसनीय है इसके अलावा और नई स्कीमें बनाकर हर गांव तक पानी पहुंचाने का काम चला है हर घर तक नल लगाने की बात हो वह कार्य चला है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी को विदित है पिछले 5 वर्षों में इस जिला अस्पताल की स्थिति कितनी दयनीय थी। कोई भी डॉक्टर यहां पर आना नहीं चाहता था लेकिन सदर विधायक ने चुनावों के समय में यह भी कहा था कि इस जिला अस्पताल की दुर्दशा को ठीक करेंगे और आज इस अस्पताल में 24 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हर विभाग का डॉक्टर है, और प्रत्येक व्यक्ति आज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ले रहा है। बिजली के क्षेत्र में सबसे ज्यादा ट्रांसफारमर स्वीकृत करवाने का काम सदर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं।
