ग्राम पंचायत बुघार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
वन महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत बुघार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़ कर भाग ले, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना सहयोग दे सके व आने वाले समय में वनों के विनाश से होने वाले नुकसान, जैसे की जल की कमी, वायु का प्रदूषित होना जिससे अन्य प्रकार की बीमारियों पैदा हो जाती है व ऑक्सीजन की कमी से बचा जा सके।
इस दौरान सभी ने मिलकर कचनार, आंवला, बेड़ा, जामुन, करियालो के लगभग 100 पौधे लगाए। इस अवसर पर ओबीसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी, मनीराम ठाकुर, मनसा राम शर्मा, सत्य प्रकाश गौतम, मनोहर लाल, पवन, नागेंद्र ठाकुर, भाजपा युवा नेता धर्मपाल शर्मा धर्मा, विजय सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
