सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों व शिक्षकों की नहीं कोई परवाह : आशीष ठाकुर
सदर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता एवं प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों व शिक्षकों की कोई परवाह नहीं है, जब आज पूरे विश्व मे कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और देव भूमि हिमाचल में भी आये दिन मामले बढ़ते जा रहे है वंही दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है जो कि सरासर गलत निर्णय है। आशीष ठाकुर ने पूछा है कि सरकार और प्रशासन कौन सी ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि जिससे छात्रों और शिक्षकों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके। साथ मे उन्होंने पूछा है कि कंटेन्मेंट ज़ोन से आने वाले छात्र किस आधार पर परीक्षा में उतीर्ण होंगे उन्होंने कहा कि अगर एक भी छात्र पॉजिटिव पाया जाता है तो महामारी को घर द्वार तक पहुंचने से कोई नही रोक पाएगा।
आशीष ठाकुर ने कहा कि जब मंत्री और यंहा तक कि मुख्यमंत्री के स्टाफ मेम्बर पोसिटिव आ रहे है तो आप किस आधार पर छात्रों, अभिवावकों ओर उनके शिक्षकों की ज़िंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि छात्रों और उनके परिवार के लोगो ओर शिक्षकों की 5 करोड़ का बीमा किया जाए और अगर परीक्षा के समय या उसके बाद कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिमेदारी लेने के लिए तैयार रहे। आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जब तक कोरोना महामारी पर नियंत्रण न हो पाए तब तक परीक्षायों को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई जाए नही तो वो दिन दूर नही होगा कि जब घर द्वार तक इस महामारी का प्रकोप पहुंच जाएगा और नियंत्रण पाना असंभव हो जाएगा।
