क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सफाई अभियान शुरू
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन अस्तपाल प्रशासन की टीम नए व पुराने भवनों में उगे पौधों को उखाड़ेगी। साथ ही अस्पताल प्रांगण व परिसर को साफ-सुथरा रखने में अपनी मुख्य भागीदारी सुनिश्चित करवाएगी। यहां पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल परिसर का सुबह के समय निरीक्षण किया जाता है। अगर कहीं भी कोई खामियां दिखे तो उसे दूर करने के लिए आदेश जारी कर दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के लिए भी एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्रतिदिन अस्तपाल परिसर की सफाई कर रही है। वहीं, पुराने भवनों की ज्यादा सफाई की जा रही है। क्योकि उनके ध्यान में आया है कि यहां पर अभी भी कुछ भवन ऐसे में जहां पर गंदगी का आलम है। ऐसे में उन्होंने सख्त आदेश जारी किए हैं कि सबसे पहले पुराने भवनों में पड़ी गंदगी को साफ किया जाए ताकि यहां पर सफाई सुचारू रूप से रहे।
एमएस डाॅ. भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल परिसर में बेस्ट मेटिरियल अधिक हो गया है जिसके कारण अस्पताल में काफी स्थान इन मेटिरियल की वजह से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही ऑक्शन की जाएगी, जिससे बेस्ट मेटिरियल यहां पर से उठा दिया जाए। इसके उठाने से अस्पताल परिसर में और अधिक जगह खुल सकती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई अन्य और भी ऐसे कार्य है जिन्हें करवाया जाएगा। मदर एंड चाइल्ड विंग के कार्य की बात करें तो उसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी दस्तावेज कार्य भी पूरे हो चुके है, जल्द ही यहां पर कार्य शुरू होने जा रहा है। मदर एंड चाइल्ड विंग के बनने से यहां पर गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
