अर्की में सैनिटाइजेशन शुरू
सोलन ज़िला के अर्की उपमंडल में भी कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर पसारना शुरू कर रहा है। अर्की में बुधवार को 11 नए कोरोना के नए मामले सामने आए है जिनमें अर्की मुख्यालय सहित दाड़लाघाट के आस पास के क्षेत्र है।
एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि छामला से 5, अर्की से 3, डुमैंहर से 1, मंज्याट से एक व दाड़लाघाट से पुलिस विभाग का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छामला में पॉजिटिव आए 5 व्यक्ति व 1 पुलिस कर्मचारी पहले आ चुके एक पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले है जबकि अर्की मुख्यालय में बाहर से आए 3 व्यक्ति जो होम क्वारंटाइन थे वह भी पॉजिटिव है। अर्की अस्पताल में एक डुमैंहर की गर्भवती महिला व देवरा पंचायत के गांव मज्याट का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर बाहवां (बखालग) शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि अर्की अस्पताल को एतिहात के तौर पर 24 घण्टे के लिए बन्द कर दिया गया है व वहाँ senitization करवाया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि उपायुक्त सोलन के आदेशानुसार दो मिनी कंटेंनमैंट जोन के तहत छामला से लेकर दाड़ला मोड़ व नगर पंचायत अर्की का अधिकतर बाजार का एरिया बन्द रहेगा। उन्होंने कहा कि अर्की शहर, छामला व दाड़लाघाट को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ पॉजिटीव लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनके सैम्पल लिए जाए।
विकास शुक्ला ने कहा कि कंटेंनमेंट जोन के बाहर जल्द ही ऐसी जगह चिन्हित की जाएगी जहाँ पर लोग आवश्यक समाग्री ले सके। वही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह संयम बनाएं रखे व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे।
