स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर जताया मुख्यमंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष का धन्यवाद
( words)
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। उसी के अंतर्गत दाड़लाघाट पंचायत में दाड़ला से कंसवाला रोड पर 26 लाइट लगाई गई। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा महामंत्री प्रेम शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पपू, छांगा राम, युवा नेता हेमराज ठाकुर, उमेश शर्मा, राम सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, सिंगा तथा सभी नौणी व दाड़ला की शिव मार्केट की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अर्की के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
