बड़ोग टीम को हरा, फ्रेंड्स इलेवन टीम ने ट्रॉफी की अपने नाम
ग्राम पंचायत कोटली के गांव कोलका में नेहरू युवक क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 45 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता में बड़ोग टीम को हरा कर फ्रेंड्स इलेवन टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। बड़ोग ने पहले मैच खेला की जिसके जवाब में फ्रेंड्स इलेवन के खिलाड़ियों ने इस मैच को अपने नाम कर दिया। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच उदय रहे तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट धर्म रहे। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहना कर समान्नित किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नेहरू युवक क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन करवाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी गन्दी बीमारियों से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 11000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया। रनर अप टीम को 51 सो रुपये व ट्रॉफी दी गई। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया गया। विशेषकर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया।
मुख्यातिथि सुशील ठाकुर ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिये हार्दिक बधाई दी और अपनी तरफ से उन्हें 11000₹ रुपये भी भेंट किए। पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा ने 5100 ₹ की राशि क्लब के सदस्यों को भेंट की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर,पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा,ग्राम पंचायत चंडी के उपप्रधान जय चंद,नेहरू युवा क्लब कोलका के प्रधान संजीव, पंकज, नवीन सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
