फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से बताया कैसे करें पानी की शुद्धता की जांच
( words)
जल शक्ति विभाग मंडल सोलन बीआरसी जयदेव द्वारा सोलन विकास खंड की पंचायतों सेर-बनेड़ा, शमरोड़ और कोठों की पांच-पांच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जांच गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पेयजल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखें ताकि जल जनित रोगों से सभी सुरक्षित रहें। बीआरसी द्वारा लगभग दो दर्जन पंचायतों में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
