बीएल स्कूल कुनिहार में ऑनलाइन माध्यम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में हर्षॉल्लास के साथ ऑनलाइन माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल ने बताया की कोरोना महामारी के चलते इस स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के सभी एन० सी० सी० कैडेटों, एन० एस० एस० स्वयंसेवकों स्काउट एंड गाइड, लायन इको क्लब की विभिन्न टुकड़ियों, विद्यालय के अन्य बच्चों और सभी अध्यापकों ने ऑनलाइन वीडियो कालिंग के माध्यम से जुड़कर कर इस समारोह का हिस्सा बने।
प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय अध्यक्ष ने विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान गाया। सभी बच्चों और अन्य अध्यापकों ने ऑनलाइन ध्वजारोहण का आनदं लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल ने बताया की इस स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने घर में रहकर ऑनलाइन अनेक गतिविधियां तैयार की जैसे कविता, नारा लेखन, पोस्टर, चित्रकला, नृत्य आदि। उन्होंने बताया की ऑनलाइन गतिविधियाँ करवाने के लिए अध्यापक और अभिभावक कड़ी मेहनत कर रहे है।
विद्यालय अध्यक्ष ने विद्यालय के सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ऑनलाइन के माध्यम से बधाई दी और अपने संबोधन में कहा की हमे केवल अच्छे अच्छे शब्द ही नहीं बोलने चाहिए बल्कि दूसरों के प्रति अपने मनोभावना भी अच्छी रखनी चाहिए और सभी को सच्चाई और इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। यही सभी शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और अन्य सभी सदस्यों ने भी सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा भी मौजूद रहे।
