जिला से कोरोना जांच के लिए भेजे 158 सैंपल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला से अब तक 7457 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आई जी एम सी लैब शिमला भेजे गए, उनमें से 7157 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 148 की रिपोर्ट पाॅजिटीव आई है। 158 सैंपल मंगलवार भेजे गए जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 80 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चूके हैं। 68 का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि लोगों का आना जाना लगातार जारी है। सभी लोगों की बाॅर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है और सरकार के आदेशानुसार जो लोग हाई-लोड क्षेत्र से आ रहे हैं उन्हें इन्स्टीटयूशनल क्वारंटाइन में रखा जा रहा है और 5 से 7 दिनों के अन्दर उनका कोरोना टैस्ट किया जा रहा है और नेगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटाइन में भेजा जा रहा है। बाकी को डाॅक्टर की अनुमति के हिसाब से उनका क्वारंटाइन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में कोविड-19 के लिए जाने वाले सैंपल की औसत 19.2 प्रति हजार व्यक्ति है जबकि कि राष्ट्रीय औसत 17.4 है। उन्होंने बताया कि सैंपल की औसत से प्रदेश में जिला बिलासपुर छठे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में जिन लोगों को संस्थागत संगरोध में रखा जाता है उनका प्रतिदिन चिकित्सा अधिकारी तथा हैल्थ सुपरवाईजर द्वारा निरीक्षण किया जाता है, इसी प्रकार गृह संगरोध में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य का निरीक्षण प्रतिदिन दो बार स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता द्वारा किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस उददेश्य हेतु इन स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं जैसे मास्क, गल्बज, सैनिटाईजर इत्यादि दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में सैंपल लेने की व्यवस्था हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है तथा इसके बारे में समय-समय पर मिडिया को भी अवगत करवाया जा रहा है।
