विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने राम भक्त की टोली पहुंची दाड़लाघाट
( words)
विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से इन दिनों प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम भक्तों की टोली पंचायत दाड़लाघाट, रौडी, बरायली, सन्याडी मोड़, नवगांव,पारनु,चाखड़, हनुमान बड़ोग, सूरजपुर मांगू, सेवड़ा चंडी,कश्लोग सहित अन्य पंचायतों में घर घर जाकर लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सामर्थ्य अनुसार धन संग्रह किया। इस दौरान लोगों द्वारा राम भक्तों की टोली को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। नगर सयोजक प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह भी अपनी-अपनी पंचायत में राम मंदिर निर्माण कार्य में अपना सहयोग दे। ताकि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन सके।
