हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की बैठक आयोजित
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में नम्होल विश्राम गृह में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार से पेंशन भत्ते को बेसिक पेंशन में शामिल करने के अलावा महंगाई भत्तों की किस्तों के साथ सरकार से आग्रह किया है कि समय रहते मांगों का समाधान किया जाए,क्योंकि सभी मांगे सरकार द्वारा अपने आश्वासन में मानी है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा विद्युत बोर्ड कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बिजली कानून 2020 का पूर्ण रूप से समर्थन किया,जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अलावा उपभोक्ताओं को भी इस कानून से भारी नुकसान होगा।बैठक में विद्युत बोर्ड के एक्सईएन बिलासपुर डिवीजन से आग्रह किया कि जीआईएस की कटौती के बाद जो कर्मचारियों की राशि बनती है,उसे तुरंत जारी किया जाए।इस मौके पर निक्कू राम,परसराम,फुलू राम,कमल ठाकुर,बद्रीनाथ,नंदलाल,प्यारेला
