पूर्व सीएम वीरभद्र से मुलाकात करने कुठाड़ पहुंचे राजेन्द्र राणा,प्रदेश में चल रहे सियासी मुद्दों को लेकर की चर्चा
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और सुजानपुर विधानसभा से विधायक राजेंद्र राणा आज जिला सोलन के कुठाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट करने के लिए पहुंचे। इस दौरान राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछते हुए प्रदेश में चल रहे सियासी मुद्दों पर चर्चा की।
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि आज वे जिला सोलन के कुठाड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में चल रहे फर्जी डिग्री मामले को लेकर जयराम सरकार के रवैये के बारे में बातचीत की तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस मामले को लेकर कहना था कि यदि प्रदेश में कोई अच्छी यूनिवर्सिटी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है तो वे उसका समर्थन करेंगे और वे उसके पक्षधर है लेकिन अगर कोई शिक्षा का व्यापरिकरण करता है तो उसके खिलाफ आवाज भी उठाएंगे।
वहीं उन्होंने प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक रिलेशन ऑफिस को लेकर हुए विवाद पर चर्चा करते हुए बताया कि इन दिनों प्रदेश में प्रदेश सरकार अपनी पब्लिसिटी के लिए जनता के बीच सरकारी योजनाओं को ले जाने के लिए टेंडर करवा रही है उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नाराज नजर आए उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है लेकिन पब्लिसिटी करवाने के लिए टेंडर करवाना बहुत ही दुख की बात है।
वहीं कांग्रेस पार्टि के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया कि बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियों के बारे में फीडबैक भी ली।
