करसोग में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद
कारगिल विजय दिवस पर करसोग कालेज के समीप बने शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करसोग के विधायक हीरा लाल भाजपा मड़ल करसोग अध्यक्ष कुन्दन ठाकुर , सेवानिवृत सेना के जवान व भाजपा के अन्य सदस्यो ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है की देश में हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में हुए युद्ध में भारत की जीत उपरांत 26 जुलाई को युद्ध की समाप्ति हुई थी। देश के वीर जवानों ने इस युद्ध में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए तिरंगे की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। 25 मई 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 जवानों ने जीवन का बलिदान दिया था। दो माह से भी अधिक समय तक चले करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने प्राणों की आहूतियां देकर दुश्मनों को देश की सीमा से खदेड़ कर आपरेशन विजय को सफल बनाया था। देश भर में कुल 527 योद्धा शहीद हुए, जिसमें 52 वीरभूमि हिमाचल के थे। कारगिल विजय पर देश भर में सेना के सर्वोच्च सम्मान में कुल चार परमवीर चक्र मेडल घोषित किए गए, जिसमें दो हिमाचल के वीरों के नाम हैं। इसमें कैप्टन विक्रम बत्तरा मरणोपंरात और सुबेदार संजय कुमार जीवित को परमवीर चक्र से नवाजा गया। कारगिल युद्ध में मिली जीत की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विधायक हीरा लाल ने कहा कि आज पूरे देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल में वर्ष 1999 में जो युद्ध लड़ा गया था, उसमें पूरे देश में 527 जवान शहीद हुए थे, जिनमें से 52 सैनिक हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे, उन्होने कहा की शहीदों का बलिदान सर्वोच्च रहा है तथा उनका यह बलिदान कभी भी नहीं भुलाया जाऐगा। इस मौके पर भास्कर नंद शर्मा, दीप कपूर, रतन राणा, रमेश ठाकूर, बविता, सेवानिवृत सैनिक मनोहर लाल, गोपी नंद सहित ग्रमीण लोग मौजूद रहे।