मंडी- वादा याद दिलाओ विशाल रैली का आयोजन | Mandi News
पधर में नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी द्रंग ब्लॉक की बैठक प्रधान कश्मीर ठाकुर की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग विश्राम गृह पधर में आयोजित की गई । इसमें कार्यकारिणी ने सर्वसमिति से यह निर्णय लिया कि राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार 11 दिसंबर को तपोवन धर्मशाला में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करवाने के लिए वादा याद दिलाओ विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें नई पेंशन योजना के तहत आने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारी भारी संख्या में भाग ले रहे हैं। कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया कि पधर ब्लॉक की तरफ से 600 कर्मचारी इस विशाल रैली का हिस्सा बनेंगे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यह रैली सरकार को जगाने के लिए एक सांकेतिक प्रयास है यदि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा 11 दिसंबर को तपोवन में नहीं होती है तो यह आंदोलन और तीव्र रूप ले लेगा। इस बैठक में प्रधान कश्मीर ठाकुर, उपप्रधान देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मोहनलाल, सचिव प्रेम सिंह, रविंद्र कुमार, राजकुमार, प्रीतम सिंह, नवीन कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, श्रवण यादव, सुरेंद्र सिंह, नारायण ठाकुर इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Mandi Himachal News
