अब कोविड 19 कंट्रोल एप से रखी जाएगी होम क्वारंटाइन पर नज़र
थाना कुनिहार के अंतर्गत होम क्वारंटाइन व्यक्ति अब अपने घर से दूर नहीं जा पायेगा क्योकि पुलिस प्रशासन ने कोविड 19 कंट्रोल एप जारी कर उसे उन सभी लोगो के फोन में डाऊनलोड कर रही ह। उक्त एप की यह खासियत होगी कि जिस किसी के फोन में यह एप होगी वह अपने घर से करीब 50 मीटर की दुरी तक जाने पर उसकी सुचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।
यदि बात पुलिस थाना कुनिहार की करे तो थाना क्षेत्र में लगभग 111 लोग बाहरी राज्यों से अपने अपने घर क्वारंटाइन किए गए हैं जिनमे से कुछ लोगो के होम क्वारंटाइन के दिवस पूर्ण व् स्वास्थ्य सम्बन्धित जाँच की जा चुकी है व् वर्तमान में लगभग 88 लोग होम क्वारंटाइन रह गए है। गत वीरवार से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड 19 कंट्रोल एप डाउनलोड करवाना शुरू कर दिया ह। इसके लिए पुलिस थाना कुनिहार में कोविड 19 एक्टिव कंट्रोल रूम के साथ साथ एक नोडल अधिकारी भी बनाया गया है जो उक्त एप पर 24 घंटे नजर बनाए रखेग।
यदि बात कोविड 19 कंट्रोल एप की करे तो उक्त एप होम क्वारंटाइन व्यक्ति के मोबाईल में डाऊनलोड होगी यदि क्वारंटाइन व्यक्ति अपने घर से महज 50 मीटर की दूर तक चला जाए तो एप तुरंत एक्टिव होकर उसकी सुचना पुलिस थाना में बनाए कंट्रोल रूम को दे देगी जिसके चलते पुलिस तुरंत उक्त व्यक्ति को पकड़कर कानूनी कार्यवाही के साथ साथ प्रशासनिक क्वारंटाइन सेंटर में भी डाल सकती ह। अभी तक पुलिस लगभग 55 से अधिक होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के फोन में उक्त एप को डाउनलोड करवा चुकी है व् अन्य व्यक्तियों के फोन में भी एप को डाउनलोड करवाए जाने की प्रक्रिया जारी है।
इसी विषय बारे जब थाना प्रभारी कुनिहार जीतसिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के फोन में कोविड 19 कंट्रोल एप डाउनलोड करवाया जा रहा ह। गत दो दिनों के अंदर ही करीब 55 होम क्वारंटाइन व्यक्तियों के फोन में एप को डाउनलोड करवाया जा चूका है। उन्होंने बताया कि एप का कंट्रोल रूम पुलिस थाना में बनाया गया है कोई भी होम क्वारंटाइन व्यक्ति अपने घर से अगर 50 मीटर की दुरी तक चला जाये तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को मिल जायेगी नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही अम्ल में लाई जायेगी। उन्होंने सभी क्वारंटाइन लोगो से अपील की है कि प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन कर इस वैश्विक महामारी से लड़ने में अपना योगदान दें।
