लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2019

लाडली फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा को 13 अक्तूबर को दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2019 मिलेगा। गौरतलब है कि अनीता शर्मा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहती है। अनीता शर्मा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण वन संपदा, कुष्ठरोग, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लाडली फाउंडेशन की जिला प्रवक्ता बबीता ने बताया कि 13 अक्टूबर को दिल्ली के आंध्र भवन नजदीक इंडिया गेट के पास अंतरराष्ट्रीय सभागार मैं अनीता शर्मा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड इंटरनेशनल यूथ सोसाइटी एवं एनवाईएफई के सौजन्य से मिलेगा। इसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री उन्हें अवार्ड से नवाजेंगे। अनीता शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से महिला उत्पीड़न से शिकार दर्जन महिलाओं को इंसाफ दिला चुकी हैं। बता दें सदर बिलासपुर रघुनाथपुरा पंचायत गांव कुनाला निवासी अनीता शर्मा के पति रोशन शर्मा शिमला में बैंक में कार्यरत है।