सीमेंट कंपनी मालिक कोरोना महामारी की आड़ में श्रमिको को दे रही केवल 26 दिन का वेतन
अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (संबंधित भारतीय मज़दूर संघ) दाड़लाघाट ने लोकसभा क्षेत्र शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को सीमेंट उद्योग में लंबे समय से चल रही अस्थाई श्रमिकों की समस्याओं के संदर्भ बारे ज्ञापन सौंपा ओर मौखिक रूप से भी सीमेंट उद्योग की उत्पादन क्षमता और वित्तीय रूपरेखा से भी अवगत करवाया, क्योंकि अम्बुजा सीमेंट दाड़लाघाट जब से देव भूमि हिमाचल में स्थापित हुआ है किसी भी प्रकार के घाटे में नहीं गया है। इसका सीधा श्रेय श्रमिको की मेहनत और खून पसीने को जाता है लेकिन इसके बावजूद भी सीमेंट कंपनी मालिक श्रमिकों के शोषण में किसी भी प्रकार की कसर नही छोड़ रही है। वैश्विक महामारी कोरोना की आड़ में श्रमिको को केवल 26 दिन का वेतन दे रही है जिससे श्रमिकों में तनाव और मानसिक पीड़ा से ग्रसित हो रहे हैं क्योंकि जहां 30-31 दिन का वेतन मिलता था वह आज केवल 26 दिन का मिल रहा है जबकि उत्पान क्षमता में किसी भी प्रकार की गिरावट नही है। इस प्रकार की तनाशाही से अस्थाई श्रमिकों में तनाव बरकरार है क्योंकि भविष्य निधि,बोनस ओर छुट्टियों पर प्रभाव पड़ेगा उससे भी श्रमिकों का मनोबल गिरता जा रहा है।
इस संदर्भ में अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भा.म.सँ.) के पदाधिकारियों ने अम्बुजा प्रबंधन वर्ग से अनेक बैठकों का दौर चला लेकिन परिणाम शून्य रहा इसलिए सांसद सुरेश कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा गया। संसद ने भरोसा दिलवाया है कि विषय बहुत गंभीर है लिखित कार्यवाही करके अम्बुजा सीमेंट ओर अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग जो हिमाचल के सोलन जिला में स्थापित है इसकी उचित जांच होगी ओर श्रमिकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं होगा।
अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महा संघ के उपमहामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने संसद सुरेश कश्यप से चर्चा में कहा कि सम्पूर्ण भारत मे जितनी भी सीमेंट उद्योग है सभी अपने अपने क्षेत्र में के सांसद को ज्ञापन सौंपा है तथा अपनी अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है इसलिए लोकसभा सत्र में यह मुद्दा जोर शोर से उठेगा ऐसी उम्मीद है जिससे समस्त अस्थाई श्रमिक जो कई वर्षों से परेशान हैं उनको अच्छे दिन देखने को मिले। आज भारत मे सीमेंट उद्योग में 80% अस्थाई श्रमिक है इसलिए इन श्रमिकों को स्थाई करने का प्रावधान हो ऐसी पूरी उम्मीद सांसद के माध्यम से लोकसभा में आवाज उठे। अम्बुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, संयुक्त सचिव विनोद शर्मा तथा कोशाध्यक्ष रुवेश कुमार सभी ने अस्थाई श्रमिकों की अनदेखी ओर भेदभाव पूर्ण नीति के खिलाफ अपना ज्ञापन सौंपा ओर पूर्ण विश्वास जताया है कि लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप सीमेंट उद्योग में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लोकसभा सत्र में अपना पक्ष रखेगे ओर भविष्य में सीमेंट उद्योग के श्रमिकों को स्थाई होने की नीति अवश्य बनेगी। इससे भविष्य में सीमेंट उद्योग में शांति का वातावरण रहेगा।
