पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पंचायती राज सूचना क्रांति व आईटी के जनक एवम आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 29वी पुण्यतीथि पर आदर्श महिला मंडल बागा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सर्वप्रथम उपस्थित महिलाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित किए। तदुपरांत बागा वार्ड 2 की पंचायत सदस्य एवं महिला मंडल की सदस्य सुरेंद्रा पंवर ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को साकार करेंगे।
उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो नीतियां क्रियान्वित की थी उनका लाभ आज पूरा भारत वर्ष प्राप्त कर रहा है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण दिया गया व महिला सशक्तिकरण के लिए अहम कदम उठाए गए। संविधान में संशोधन करके 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार दिया गया, नवोदय स्कूलों की स्थापना की, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय खोलें, सीमेंट उद्योग प्राइवेट सेक्टर के लिए ओपन किया, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया, जिसमें आज भारतवर्ष विश्व के अग्रणी देशों में शुमार है।
इस मौके पर आदर्श महिला मंडल की उपाध्यक्ष लता चौहान, सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, रीना पंवर और बागा वार्ड 2 की पंचायत सदस्य एवं महिला मंडल की सबसे एक्टिव सदस्य सुरेंद्रा पंवर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
