अर्की विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं पर 93 करोड़ रुपये व्यय
अर्की विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर चल रहे विकास कार्यों के लिए स्थानीय भाजपा नेता रत्न सिंह पाल की मुख्यमंत्री द्वारा पीठ थपथपाई गई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अर्की क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्थानीय नेता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि राज्य एसडीएम ए कोविड-19 और पीएम केयर्स में उदारता पूर्वक योगदान के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिला जिसके लिए अर्की के भाजपा नेता का बहुत योगदान है। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को 15 हजार से अधिक फेस मास्क उपलब्ध कराने के लिए अर्की भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों पुलों भवनों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने लगभग 62 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। इसी प्रकार जल शक्ति ने भी पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं पर 31 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस आपात काल में भी क्षेत्र के 8644 लाभार्थियों को 3 माह में अग्रिम सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर तीन करोड़ 17 लाख रुपए सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस महामारी के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। कोविड-19 महामारी के समय में राज्य भर के लोगों से संचार का केवल मात्र माध्यम तकनीक ही है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व कोरोना के कारण प्रभावित हुआ है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है हिमाचल प्रदेश में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और यह बहुत राहत की बात है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोलन जिला के अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस आपत्ति काल में भी विकास की गति को तेज किए हुए हैं तथा 93 करोड का कार्य किये जा रहा है। वर्चुअल रैली के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए रतन सिंह पल ने बताया कि कुनिहार बैज हटी भरारीघाट रोड में 13 करोड रुपए का कार्य किया जा रहा है। चंद्रपुर से घरौनो तक सड़क की मरम्मत मेटलिंग, टायरिंग पर 50 लाख का कार्य इस आपदा के दौरान भी जारी है। पाओ घाटी से सरॉन्न शेर की सड़क की मेटलिग, टायरिंग पर तीन करोड़ 15 लाख रुपए का काम किया जा रहा है। जाबल शेरा, समाणा सड़क पर 3 करोड रुपए से मेतलिंग, टायरिंग पुलियों का निर्माण व डगों का निर्माण किया जा रहा है। सुखन लंबो रोड के निर्माण पर भी दो करोड 27 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
रतन सिंह पाल ने बताया कि इन मार्गों के अलावा नवार्ड के अंतर्गत बन रहे दानोंघाट नेरी प्लाटा सड़क पर दो करोड 53 लाख,गौरी कड़ाह रोड पर दो करोड 17 लाख खर्च किया जा रहा है,खैरी घाटी से प्लोधन सड़क पर तीन करोड़ 80 लाख खर्च किया जा रहा है। उधर सरयाज से येर गतेड सड़क का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर क्युरू नाला से बजोट संपर्क मार्ग को भी नाबार्ड के अंतर्गत बनाया जा रहा है। रतन सिंह पाल ने अर्की उपमंडल के के सभी भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम फंड में तथा पीएम फंड में जो भी योगदान अर्की की जनता द्वारा दिया गया है उसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया है।
वर्चुअल रैली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल और सांसद सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, अर्की भाजपा मंडलाध्यक्ष डीके शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संत राम भारद्वाज, महामंत्री यश पाल कश्यप, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल, महिला मोर्चा अर्की की अध्यक्षा रीना भी उपस्थित रहे।
