कुनिहार : बीएल स्कूल कुनिहार के 16 होनहार मेधावी बच्चों को मिले स्मार्ट फ़ोन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 16 होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से स्मार्ट फ़ोन बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बीएल स्कूल कुनिहार के 16 होनहार मेधावी बच्चों जिसमे सत्र 2020-21 से कक्षा दसवीं व जमा दो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 16 छात्र अंश पाठक, तान्या, निखिल कुमार, समृति, कविता चौधरी, स्नेह, वैशाली, स्नेहा कालरा, प्रेरणा ठाकु, विनोद कुमा, मेघा वर्मा, भव्या कौंडल, मानसी, सौरभ, कृतिका व सिमरन को स्मार्ट फ़ोन प्राप्त हुए है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से स्मार्ट फ़ोन वितरित किए गए हैं।
स्मार्ट फ़ोन वितरण समारोह राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया, जिसमें रतन सिंह पाल उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी हिमाचल प्रदे, आशा परिहार जिला परिषद आदि ने अपने कर कमलों द्वारा स्मार्ट फ़ोन वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अध्यापकों को भी बधाई दी है और बताया की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक स्मार्ट फ़ोन और छात्रवृति हासिल करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय छात्रवृति प्रभारी निर्मला देवी व समस्त अध्यापक वर्ग सभी स्मार्ट फ़ोन प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।
