विकास खण्ड सोलन : 13 ग्राम पंचायतों से 18903 मतदाता करेंगे वोट
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 13 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 18903 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 9561 पुरूष तथा 9342 महिलाएं हैं।
के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत जौणाजी में लगभग 1408 मतदाता हैं जिनमें से 706 पुरूष तथा 702 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सलोगड़ा में लगभग 2655 मतदाता हैं जिनमें से 1330 पुरूष तथा 1325 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सपरूण में लगभग 1265 मतदाता हैं जिनमें से 656 पुरूष तथा 609 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बडोग में लगभग 1240 मतदाता हैं जिनमें से 621 पुरूष तथा 619 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बौहली में लगभग 1306 मतदाता हैं जिनमें से 673 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत भोजनगर में लगभग 1429 मतदाता हैं जिनमें से 700 पुरूष तथा 729 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत डांगरी में लगभग 2160 मतदाता हैं जिनमें से 1110 पुरूष तथा 1050 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में लगभग 989 मतदाता हैं जिनमें से 506 पुरूष तथा 483 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाडली में लगभग 1475 मतदाता हैं जिनमें से 738 पुरूष तथा 737 महिलाएं हैं।
उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी में लगभग 1137 मतदाता हैं जिनमें से 568 पुरूष तथा 569 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाबल जमरोट में लगभग 1642 मतदाता हैं जिनमें से 795 पुरूष तथा 847 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत औच्छघाट में लगभग 1421 मतदाता हैं जिनमें से 747 पुरूष तथा 674 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में लगभग 776 मतदाता हैं जिनमें से 411 पुरूष तथा 365 महिलाएं हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र से इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।