पैर फिसलने से 19 वर्षीय युवक की मौत
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत मलोखर के साथ लगते कठपौल टिब्बे मे अपने दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की पैर फिसलने से गिरकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक डिम्पल सुपुत्र श्याम लाल गांव मलोथी निवासी अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह कठपौल बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के लिए गए थे, वापिसी पर मंदिर से थोड़ी दूर डिम्पल का पैर फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिवार वालो ने लोगों के सहयोग से डिम्पल को मलोखर तक पहुँचाया, वहाँ से दाड़लाघाट ले गए लेकिन डिम्पल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बागा थाने में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।
