कोरो कैंथाड़ी में 40 युवाओं ने थामा बीजेपी का हाथ
ग्राम पंचायत कोरो कैंथाड़ी में नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र ठाकुर द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ राजीव सैजल ने शिरकत की और नवनियुक्त निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया। इस कर्यक्रम में कुल 400 लोग शामिल हुए, साथ ही इस कार्यकर्म में कांग्रेस समर्थित रहे रमेश ठाकुर ( बंटी ) जो की उप-प्रधान पद के लिए खड़े हुए थे, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रमेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का हाथ थामा, साथ ही अपने साथ 40 युवाओं को शामिल करवाया। बीजेपी पार्टी ने रमेश ठाकुर को पूरा आश्वासन दिलाते हुए कहा बीजेपी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त कोरो कैंथाड़ी प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की बीजेपी एक ऐसा मंच है, जहां हर युवा को आगे आने का अधिकार है। और युवाओं को आगे आ कर बीजेपी का हाथ थामना चाहिए, और साथ ही हर बूथ से 20 यूथ जैसी मोहिम को बढ़ावा देना चाहिए। बीजेपी को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को पार्टी से जुड़ना चाहिए।
